Gurmeet Ram Rahim Parole News : यौन शोषण और हत्या जैसे केस में सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Dera Sacha Sauda Chief) गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को एक बार फिर पैरोल मिल गई है| राम रहीम अब 40 दिन की पैरोल (Gurmeet Ram Rahim Parole) पर जेल से आजाद रहेंगे| हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब राम रहीम को पैरोल दी गई हो| इससे पहले भी राम रहीम को पैरोल दी जा चुकी है|
जून में राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी
ध्यान रहे कि, इससे पहले जून 2022 में ही राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी| जेल प्रशासन ने राम रहीम को 17 जून को पैरोल पर जेल से बाहर किया था| वहीं, विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो भीमिल चुकी है| बतादें कि, ऐसा पहली बार था जब राम रहीम को इतनी लम्बी फरलो दी गई| बताया जाता है कि, जेल में किसी कैदी के अच्छे व्यवहार और उसकी जेल के अंदर लम्बी सजा को देखते हुए उसे फरलो दी जाती है| यह एक प्रकार से जेल से अस्थाई छुट्टी होती है जो जेल प्रशासन की तरफ से मिलती है|